आज दिनांक 5 मार्च 2023 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष में जिला चिकित्सालय से साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्रीमती शकुन सिंह जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें डीएसएन कॉलेज, श्री नारायण गर्ल्स डिग्री कॉलेज, जीजीआईसी, एनएसएस, एनसीसी के कैडेट्स एवं विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

डी एस एन कालेज की प्रोग्राम ऑफिसर रचना त्रिवेदी ने NSS, एनसीसी के कैडेट्स एवं छात्राओं का नेतृत्व किया। रैली में आईसीडीएस की आंगनवाड़ी वर्कर, सुपरवाइजर, स्वास्थ विभाग की आशा बहू, जिला चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों भी उपस्थित थे।
रैली का समापन जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश जी के संबोधन से हुआ। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम “स्वस्थ महिला स्वस्थ्य भारत एवं पर्यावरण के अनुकूल परिवहन” का बढ़ावा देना है। उन्होंने महिलाओं के द्वारा किए गए सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और भौतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
रैली में मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिनंदन प्रसाद, डॉक्टर ललित कुमार, डॉक्टर अरविंद, प्रभारी सीएमएस, जिला चिकित्सालय डॉक्टर एस के पांडे, डॉ संजीव डॉ शोभित, मधुसूदन शुक्ला, महेंद्र सिंह, फरजान, धर्मेंद्र, सरदार मनिंदर सिंह, अवस शुक्ला, नीरज शुक्ला, कन्हैया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *