उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया।

एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर, आवासीय परिसर, क्वार्टर गार्ड, बैरक, स्नानागार तथा भोजनालय (मैस) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, रखरखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की भी जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के रखरखाव एवं अद्यतन स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सुविधाओं के बेहतर रखरखाव तथा अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं प्रभावी एवं सुचारु बनी रहें।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रतिसार निरीक्षक (लाइन) श्रीमती विनी सिंह भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *