उन्नाव: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले में पुलिस उपाधीक्षकों (CO) का नया कार्य आवंटन जारी किया गया है। संतोष कुमार सिंह को CO पुरवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन अब पुरवा, मौरावां और असोहा थानों का प्रभार रहेगा। वहीं मधुप नाथ मिश्रा को CO अपराध/यातायात बनाया गया है। उन्हें यातायात और अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। नए कार्य आवंटन के बाद दोनों अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालेंगे। Post navigation उन्नाव में थाना प्रभारियों के तबादले, गंगाघाट कोतवाली को मिला नया प्रभारी