आकर्षक चित्रकला द्वारा बच्चों ने सिखाया यातायात नियमों का अनुपालन

निबंध व क्विज़ में रोड सेफ्टी पर बच्चों ने दिए महत्वपूर्ण संदेश

उन्नाव। यातायात माह के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह जी के कुशल निर्देशन व अध्यक्षता में पेंटिंग, क्विज़ और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन, पुलिस लाइन परिसर में किया गया। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर आधारित रहीं तीनों प्रतियोगिताएं। पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, सी एस ए इंटरनेशनल स्कूल और किंग्सन इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। ड्राइंग में सी एस ए के शिवा शर्मा ने पहला, जी जी आई सी की श्रद्धा गौतम ने दूसरा और किंग्सन कि आराध्या सिंह कुशवाहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध में सी एस की छात्रा माही गुप्ता ने प्रथम और खिज़रा कलीम खान को द्वितीय और किंग्सन कि छात्रा दिव्या गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। क्विज में गुरु नानक कॉलेज से छात्र सैफ़ शरीफ़ ने प्रथम, सी एस ए की छात्रा सुमैय्या ने द्वितीय और किंग्सन के छात्र विकास तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार के लिए छात्र आयुष सिंह का चयन हुआ। निर्णायक की भूमिका निभाते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक श्री प्रदीप कुमार मौर्या व सहायक पुलिस अधीक्षक बीघापुर श्री प्रदीप कुमार ने बच्चों के भावों की सराहना करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। प्रतिसार निरीक्ष श्री सचिन राय, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह, उपनिरीक्षक तिलक सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार, मुख्य आरक्षी रूप सिंह, मुख्य आरक्षी भूपनारायण, मुख्य आरक्षी भास्कर यादव, ई चालान सेल से आरक्षी मुकेश व रजत सुजीत कुमार व शिक्षिका समन आफ़रीन ने व्यवस्थान किया। समन्वयक परिवार परामर्श समिति प्रभारी डॉ आशीष श्रीवास्तव और वरिष्ठ सलाहकार डॉ मनीष सिंह सेंगर ने पूरे अयोजन का बड़ा ही प्रेरणादायी संचालन करते हुए बच्चों की हौसलाफ़ज़ाई की। यातायात निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने संयोजन करते हुए मंचासीन अधिकारियों, शिक्षक शिक्षिकाओं और प्रतिभागी बच्चों के प्रति आभार जताते हुए बताया यातायात माह के समापन समारोह दिवस 30 नवम्बर को सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *