उन्नाव। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सफीपुर, उन्नाव में वृहद रोजगार मेले का भव्य एवं सफल आयोजन, 1125 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 447 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया हैं कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, उन्नाव द्वारा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सफीपुर, उन्नाव में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री बम्बालाल दिवाकर जी, विधायक, विधानसभा क्षेत्र-163, सफीपुर रहे। रोजगार मेले का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:00 बजे किया गया। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती प्रीति चंद्रा, सहायक सेवायोजन अधिकारी सुश्री आस्था, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, उन्नाव के प्रवक्ता श्री अनुपम सिंह द्वारा किया गया। रोजगार के अवसर एवं पात्रता इस वृहद रोजगार मेले में 2,000 से अधिक रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,000 से ₹30,000 तक मासिक वेतन प्रदान किए जाने के अवसर हैं। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बी.टेक. एवं अन्य तकनीकी तथा व्यावसायिक योग्यता रखने वाले 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख नियोजक एवं रोजगार के क्षेत्र मेले में प्रमुख नियोजक कंपनियों के रूप में एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, ब्लिंकिट, पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लि. तथा द इंडिया थर्मिट कॉरपोरेशन लि. ने प्रतिभाग किया। इनके माध्यम से कंस्ट्रक्शन अप्रेंटिस, सीनियर असिस्टेंट, वेलनेस एडवाइजर एवं एफबीडब्ल्यू ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। रोजगार मेले की उपलब्धियां आयोजन के दौरान कुल 1125 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया तथा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत 447 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया। इस प्रकार रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के शिक्षित एवं कौशलयुक्त युवाओं को विभिन्न नियोजक कंपनियों से सीधे जोड़ना, उन्हें रोजगार की उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराना तथा चयन प्रक्रिया में सहभागिता के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सेवायोजन कार्यालय के अशोक कुमार, रमेश कुमार, आलोक, शैलेन्द्र, दिनेश एवं श्रीकान्त सहित अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। Post navigation बीघापुर तहसील में डीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, रैली को दिखाई हरी झंडी