उन्नाव: बढ़ते वायु प्रदूषण और सड़कों से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण के लिए नगर पालिका परिषद उन्नाव ने एंटी स्मॉग गन खरीदी है। नगर पालिका चेयरमैन श्वेता भानू मिश्रा ने पूजन-अर्चन कर आधुनिक वाहन का शुभारंभ किया।

एंटी स्मॉग गन को शहर की सड़कों पर पानी के छिड़काव और धूल को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। आधुनिक वाहन की क्षमता 6,000 लीटर पानी की है। नगर पालिका की इस पहल से प्रदूषण और धूल से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *