Oplus_16908288

उन्नाव: राजधानी मार्ग पर शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के पास पोनी रोड तिराहे पर ट्रैफिक जाम के बीच एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार से आग की लपटें उठने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास के दुकानदारों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *