उन्नाव। आज दिनांक 05.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा श्रीमती विनी सिंह क्षेत्राधिकारी नगर के साथ रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव का भ्रमण किया गया। इस दौरान आगामी दिनांक 06.11.2026 को लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा उपनिरीक्षक भर्ती-2025 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु जाने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा अभ्यर्थियों के ठहरने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *