वामा सारथी के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं ने किया दीप प्रज्वलन उन्नाव। आगामी दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में एवं श्रीमती नीतू सिंह, जनपदीय अध्यक्षा वामा सारथी उन्नाव के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव स्थित मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती स्वधा जी, धर्मपत्नी श्री प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन एवं वामा सारथी उन्नाव की टीम द्वारा पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवारों की महिलाओं एवं बच्चों के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर दीपावली पर्व की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर मंदिर परिसर को दीपों से रोशन कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का संदेश दिया गया।तत्पश्चात श्रीमती स्वधा जी द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों को मिष्ठान एवं उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, अपनत्व एवं पारिवारिक एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर उपनिरीक्षक विमलेश शुक्ला, महिला मुख्य आरक्षी दिव्या अवस्थी, आरक्षी अजय, महिला आरक्षी संयोगिता शुक्ला एवं डॉ. आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी परिवार परामर्श समिति सहित अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित रहे। वामा सारथी उन्नाव द्वारा पुलिस परिवारों के साथ पर्वों की खुशियां साझा करते हुए आपसी सद्भाव, उल्लास एवं पारिवारिक जुड़ाव का संदेश दिया गया। Post navigation उन्नाव में पुलिस ने बाजार से हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी चेतावनी उन्नाव: हमीरपुर के चयनित अभ्यर्थियों के लिए उन्नाव में पुख्ता की गई व्यवस्थाएं