उन्नाव। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर अचलगंज थाना क्षेत्र में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में शामिल कार का नंबर UP 78 FB 1296 और बाइक का नंबर UP 77 AD 4777 बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *