जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर रैली को दिखाई हरी झंडी जिलाधिकारी बोले अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से छूटने न पाए, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए-जिलाधिकारी उन्नाव। जिलाधिकारी ने नागरिकों से की अपील, अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी द्वारा जनपद में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने एवं पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर रैली को हरी झंडी दिखाकर जिला चिकित्सालय उन्नाव से रवाना किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने अभियान से जुड़ी टीमों को हरी झंडी दिखाकर कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से छूटने न पाए, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभियान को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाए तथा अभियान की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पोलियो अभियान के सभी बूथों के लिए 1604 टीमें लगाई गई हैं, जो कि घर घर जाकर 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराख देंगी। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट श्री मनोज कुमार सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय शर्मा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय महिला, श्री अरविंद कुमार आंनद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पुरुष व अन्य सबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में रैली में प्रतिभाग करने वाले एनसीसी और स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे। Post navigation सफीपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 1125 युवाओं ने कराया पंजीकरण