जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने जनपद की तहसील बीघापुर में सुनीं फरियादियों की शिकायतें जिलाधिकारी ने शिकायतों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने के अधिकारियों को दिया निर्देश जिला अधिकारी ने किसान दुर्घटना बीमा योजना मत्स्य पट्टा आवंटन,दैवीय आपदा,स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित उन्नाव। आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह जी की उपस्थिति में तहसील बीघापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का अयोजन किया गया। इव अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील बीघापुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विद्दुत तथा अन्य विभागों की शिकायतें सुन संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाकर गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण किए जाने के के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कहा कि जो शिकायत जिस श्रेणी में है उसी श्रेणी में उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए शिकायतकर्ता की शिकायत निस्तारण से संतुष्टि आवश्यक है ।उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने राजस्व भूमि विवाद पैमाइश अवैध कब्जा एवं अन्य संवेदनशील मामलों को गंभीरता के साथ निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों सहित कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमे से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों का जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने किसान दुर्घटना बीमा योजना मत्स्य पट्टा आवंटन,दैवीय आपदा,स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनने के पूर्व जिला अधिकारी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमों विषयक लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी एक-एक करके अवलोकन कर जानकारी ली। संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी बीघापुर श्री धर्मेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी बीघापुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी श्री देव चतुर्वेदी सहित अन्य सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव: कार्तिक पूर्णिमा को लेकर डीएम ने बक्सर घाट का किया निरीक्षण सफीपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 1125 युवाओं ने कराया पंजीकरण