कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाने के दिये निर्देश श्रद्धालुओं को स्नान ध्यान एवं पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े अच्छी व्यवस्था रहे, घाट साफ सुथरे हों-जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने घाटों पर गहरे स्थलों पर मजबूत वरिकेडिंग बांस बल्ली लगाने के निर्देश दिया,कहा गोताखोर तैनात रंहे,जल स्तर की सतत निगरानी रखा जाए उन्नाव। आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह जी की उपस्थिति में कार्तिक पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत चन्द्रिका मंदिर बक्सर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मां चंद्रिका घाट नमामि गंगे घाट व अन्य श्रद्धालुओं के स्नान पूजन के लिए बनाए गए विभिन्न घाटों का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी।ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बीघापुर को निर्देशित किया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। घाटों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि घाटों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा श्रद्धालुओं को स्नान एवं पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने घाटों पर गहरे स्थलों पर मजबूत वरिकेडिंग बांस बल्ली लगाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्याप्त सफाई कर्मचारी लगाकर घाटों की रेगुलर सफाई कराई जाए। कहीं पर गंदगी नहीं दिखे घाट साफ सुथरे रंहे। आवश्यक जगह पर डस्टबिन रखा जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखी जाएं। जिलाधिकारी ने कहा पर्याप्त गोताखोर तैनात रहे उनके संपर्क नंबर भी रखे जांय। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी बीघापुर श्री धर्मेंद्र सिंह संबंधित थाना अध्यक्ष व अन्य संबंधित मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव में प्रदूषण और धूल पर लगेगी लगाम, नगर पालिका लाई एंटी स्मॉग गन बीघापुर तहसील में डीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश