उन्नाव। पुलिस अधीक्षक ने जिले में कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। जिन पुलिस अधिकारियों का जिले में कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें अब दूसरे जनपद में रवानगी दी जाएगी। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय सिंह का तबादला दही थाना कर दिया गया है। वहीं सुब्रत नारायण को गंगाघाट कोतवाली की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए इन तबादलों के बाद अब नए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालेंगे। Post navigation उन्नाव: गंगा स्नान बना हादसा, पैर फिसलते ही गहरे पानी में लापता हुआ युवक उन्नाव पुलिस में बड़ा बदलाव, CO स्तर पर हुआ नया कार्य आवंटन