उन्नाव: उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र पाही गांव के कोतवाली क्षेत्र मे खेत पर आम के पेड़ में किसान का हाँथ पर बंधा फांसी के फंदे से शव लटकता मिला। पेड़ में शव लटकता देख गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के छोटी पाही गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ झल्लर (48) पुत्र स्व. दुलारे बुधवार की देर शाम घर पर ही था खाना खाने के बाद सो गया। गुरुवार की सुबह घर के पीछे ही आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। शव लटकने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई परिजन भी मौके पर पहुंचे। उधर घटना की जानकारी बीघापुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने मृतक सुनील के शव को फंदे से नीचे उतारा उसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे मिले। मृतक के ससुर अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी किसी से भी गांव में रंजिश नहीं थी। सुबह जब उसने जानवरों को चारा पानी नहीं किया तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई। उनके दामाद की हत्या हुई है। बीघापुर सीओ माया रॉय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जांच पड़ताल की जा रही है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *