उन्नाव 09 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी द्वारा जानकारी दी गयी है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्वालुओं एवं पर्यटको को आकर्षित किये जाने के उद्देश्य से उन्हे पर्यटक सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग द्वारा जनपद उन्नाव में रू0 267.92 लाख की लागत की 03 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है।

जिला पर्यटन अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि वर्ष 2024-25 में राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद उन्नाव में सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रू0 92.12 लाख की लागत से ग्राम फत्तेहपुर स्थित मानदेवी मन्दिर, पुरवा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रू0 102.90 लाख की लागत से बिछिया में स्थित जालिपा देवी मन्दिर एवं सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रू0 74.90 लाख की लागत से सफीपुर में स्थित तैलहैही माता मन्दिर का पर्यटन विकास कराए जाने की योजनाएं स्वीकृत की गयीं हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर जनपद में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं में विकास होगा तथा पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोतरी होगी। इन योजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लि0 को कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है। संबंधित विधान सभा क्षेत्र के मा0 विधायक गण इन योजनाओं के प्रस्तावक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *