वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह अध्यक्षता एवं प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रेखा सिंह व महिला चिकित्सालय सीएमएस अरविन्द आनंद जी की उपस्थिति में महिला चिकित्सालय सभागार में साइबर क्राइम रोकथाम विषयक कार्यशाला आयोजित हुयी। साइबर वॉलेंटियर्स रूप से डॉ . आशीष श्रीवास्तव,डॉ. मनीष सिंह सेंगर,आलोक अवस्थी डॉ . रुपेश, शिक्षिका समन आफ़रीन, विकास, सदर कोतवाली से आरक्षी सोनिया शर्मा, आरक्षी नासिर ख़ान, महिला थाना से आरक्षी जानकी व सीमा उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी नगर ने विशेषरूप से भावावेश में आकर किसी भ्रामक कॉल के ज़रिए न फंसने की सलाह दी। महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह ने जामतारा में टीनएजर्स द्वारा किए जा रहे साइबर फ्रॉड को रेखांकित करते हुए बचाव की बात कही। आरक्षी सोनिया ने हेल्पलाइन नंबर 1930 और एन सी आर पी पर किसी भी साइबर अपराध की त्वरित शिकायत दर्ज़ करने की बात कही। आलोक अवस्थी ने हॉट स्पॉट सभी को न शेयर करने की बात बतायी। संचालन कर रहे डॉ आशीष श्रीवास्तव और डॉ मनीष सेंगर ने उपस्थित जनों को स्वयं जागरूक होकर अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। सी एम एस ने सभी के प्रति आभार जताया। सदर कोतवाल चंद्र कांत मिश्रा, अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पी शरद का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *