उन्नाव– थाना कोतवाली सदर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को वादी दुर्गाशंकर पुत्र स्वर्गीय सियाराम, निवासी अकरमपुर थाना कोतवाली सदर, ने थाने में तहरीर दी थी कि विपक्षियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण उसके पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मु0अ0सं0 54/2026 के तहत धारा 108/333/115(2)/351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने 18 अप्रैल 2026 को अभियुक्त ज्ञान सिंह पुत्र अमृत लाल, निवासी ग्राम जगतखेड़ा मगरवारा थाना कोतवाली सदर, उम्र करीब 30 वर्ष, को ग्राम रूपनी खेड़ा पाथामाई मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *