चौपाल में बताई सरकारी योजनाएँ, हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा से जुड़े उपाय उन्नाव– महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत रविवार को महिला थाना पुलिस टीम ने थाना गंगाघाट और थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में चौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में महिलाओं व छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। शक्ति दीदी अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम के दौरान शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस टीम ने उन्हें उनकी समस्याओं को साझा करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें नारी सुरक्षा व नारी सम्मान से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी महिलाओं को यूपी पुलिस के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, जिनमें आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्डलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और स्वास्थ्य आपातकालीन सेवा 108 शामिल हैं। साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता चौपाल में मौजूद छात्र-छात्राओं और महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। पुलिस टीम ने कहा कि छोटी-सी सावधानी बरतकर महिलाएँ और बालिकाएँ कई तरह की समस्याओं से बच सकती हैं। बढ़ी महिलाओं की जागरूकता मिशन शक्ति टीम महिला थाना जनपद उन्नाव के इस प्रयास से गाँव और शहर की महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है और वे अपने अधिकारों को लेकर सजग हो रही हैं। गणमान्य रहे मौजूद इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र समिति प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी श्रीमती रेखा सिंह, उपनिरीक्षक कंचन और हे0का0 सहित महिला थाना पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। Post navigation मिशन शक्ति अभियान के तहत अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार