उन्नाव- जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजगैन पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को गंगाघाट थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी शिव कुमार पुत्र चतुरी की तहरीर पर थाना अजगैन में मुकदमा संख्या 298/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 एवं 80 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले की विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर थाना अजगैन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त देवनारायण पुत्र मंगल, निवासी ग्राम हिन्दूखेड़ा मजरा अजगैन, थाना अजगैन, जनपद उन्नाव तथा वांछित अभियुक्ता रामरती पत्नी मंगल, निवासी ग्राम हिन्दूखेड़ा मजरा अजगैन को गिरफ्तार कर लिया।

उपनिरीक्षक दयाराम सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *