उन्नाव- हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के महंदी खेड़ा गांव के निकट मंगलवार को एक स्कूटी सवार युवक सड़क पर अचानक आए कुत्ते से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक स्कूटी से हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जा रहा था, तभी महंदी खेड़ा गांव के पास अचानक सामने आए कुत्ते से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सफीपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस स्कूटी के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान होते ही उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी। वहीं मामले की आवश्यक जांच की जा रही है। Post navigation लखनऊ बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई