उन्नाव- जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को लखनऊ बॉर्डर पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल के नेतृत्व में थाना हसनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत लखनऊ बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए तथा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाएं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *