उन्नाव- आगामी जगन्नाथ रथ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना गंगाघाट परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह ने की। इस दौरान थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ रथ यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने उपस्थित लोगों से रथ यात्रा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की तथा किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत कराने की बात कही। बैठक के उपरांत श्रीमती विनी सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रथ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। Post navigation जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर कोतवाली सदर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित लखनऊ बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई