उन्नाव- जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना असोहा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना असोहा में मुकदमा संख्या 198/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) एवं 351(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक सुशील कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त दिलीप यादव (30 वर्ष) पुत्र राम तीरथ यादव, निवासी ग्राम भटपुरा, थाना असोहा, जनपद उन्नाव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुशील कुमार सिंह, कांस्टेबल राहुल झा एवं कांस्टेबल शनि कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। Post navigation कस्बा बक्सर में एएसपी उत्तरी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी उन्नाव महिला हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार