ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दिवंगत होमगार्ड स्वयंसेवक की आश्रिता श्रीमती गुड़िया देवी को जिलाधिकारी ने प्रदान की ₹30 लाख की बीमा/अनुग्रह सहायता राशि का चेक

जिलाधिकारी ने आश्रित परिवार को हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक गरिमामय एवं भावनात्मक कार्यक्रम में के दृष्टिगत जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री धर्मेन्द्र विश्वकर्मा जी की उपस्थिति में 14 जनवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए होमगार्ड स्वयंसेवक श्री हरिशंकर की आश्रिता श्रीमती गुड़िया देवी को ₹30 लाख की बीमा/अनुग्रह सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
यह सहायता राशि माननीय मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील सोच के अनुरूप होमगार्ड विभाग एवं एचडीएफसी बैंक, टाकी नगर शाखा के मध्य हुए समझौते के अंतर्गत निर्धारित शर्तों की पूर्ति के उपरांत प्रदान की गई। जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड श्री धर्मेंद्र विश्कर्मा ने बताया कि इस आर्थिक सहयोग का उद्देश्य आश्रिता श्रीमती गुड़िया देवी एवं उनके परिवार को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना तथा उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग देना है। होमगार्ड मुख्यालय से ₹5 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान किए जाने हेतु प्रस्ताव भी होमगार्ड मुख्यालय को प्रेषित किया गया है।
इस अवसर पर आदरणीय जिलाधिकारी महोदय एवं जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री धर्मेन्द्र विश्वकर्मा ने श्रीमती गुड़िया देवी को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा दिवंगत होमगार्ड स्वयंसेवक श्री हरिशंकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक, टकी नगर शाखा के शाखा प्रबंधक श्री संदीप शर्मा, श्री रमेश वर्मा (एडीसी), श्री गजराज सिंह (पीसीपी) तथा श्री दीपक सिंह (कंपनी इंचार्ज) सहित होमगार्ड विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *