उन्नाव/सीतापुर: फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी हिंदूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को सीतापुर के इटौंजा थाना क्षेत्र की नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव बरामद कर कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर पर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या करने का शक जताया जा रहा है। हालांकि, हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जमीन विवाद को लेकर हत्या किए जाने की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *