उन्नाव। 16 सितम्बर 2026 जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चन्द्रा ने बताया हैं कि जिला सेवायोजन विभाग उन्नाव द्वारा आज राजकीय पॉलीटेक्निक डीह में एक वृहद करियर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें 200 से अधिक डिप्लोमा प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला AI एवं उससे संबंधित भविष्य की रोजगार संभावनाओं पर आधारित थी जिसमें राजधानी लखनऊ से विशिष्ट वक्ता श्री विजय प्रताप सिंह द्वारा व्याख्यान दिया गया। अभ्युदय योजना उन्नाव से श्री अनुपम सिंह जी ने निशुल्क सिविल सर्विस प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिंह द्वारा सेवायोजन पोर्टल पर आउटसोर्सिंग रिक्तियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चन्द्रा , प्रधानाचार्य श्री सी बी प्रजापति एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्रीमती पूजा द्वारा मार्गदर्शन किया गया। Post navigation उन्नाव: एफएलसी प्रक्रिया को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक