प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक जिलाधिकारी ने परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण सुचिता पूर्ण नकल विहीन संपन्न कराने के अधिकारियों को दिया निर्देश पीईटी परीक्षा में लापरवाही करने वाले अधिकारी बख्से नहीं जाएंगे,कठोर कार्रवाई की जाएगी-जिलाधिकारी मेडिकल टीम प्लान के अनुसार बना लिया जाए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्थाएं अवश्य हों-जिलाधिकारी बस स्टेशन पर बनाई जाए हेल्प डेस्क ताकि बच्चों को केंद्र पर पहुंचने में कोई भी दिक्कत ना हो -जिलाधिकारी उन्नाव। आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में जनपद में 25,30 अक्टूबर व 01 नवम्बर 2026 को प्रस्तावित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण शुचिता पूर्ण आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, शुचिता पूर्ण नकल विहीन व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से पहले अपने अपने केंद्रों का निरीक्षण कर लें सी सी टीवी कैमरे पानी शौचालय, स्ट्रांग प्रकाश और वैठने कि ब्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करा लिया जाये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल टीम प्लान के अनुसार बना लिया जाए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्थाएं अवश्य हों। इसी प्रकार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आवश्यक जगह पर खड़ी रँहे। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दिन निर्धारित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए कटौती न हो यह विशेष ध्यान रखा जाए। जिला अधिकारी ने एआरएम रोडवेज को निर्देशित करते हुए कहा कि बस स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क लगा लिया जाए ताकि बच्चों को केंद्र पर पहुंचने पर कोई भी दिक्कत ना हो । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा रोड पर कहीं पर जाम की स्थिति ना हो रोड पर कोई भी गाड़ी खड़ी ना हो ट्रैफिक व्यवस्था अच्छी रहे विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि पूरे अलर्ट मोड पर परीक्षा होनी है गहन चेकिंग किया जाए। परीक्षा केंद्र के आसपास कोई भी फोटोकॉपी मशीन की दुकान है उसकी चेकिंग कर लिया जाए। कहा परीक्षा में लापरवाही करने वाले अधिकारी बख्से नहीं जाएंगे क्षम्य की कोई गुंजाइश नहीं है कठोर कार्रवाई की जाएगी । जिलाधिकारी ने कहा कि कौन से लिफाफे में कौन प्रपत्र रखा जाएगा यह विशेष ध्यान रखा जाय। कोई डाउट हो तो पहले से क्लियर कर लिया जाय । जिलाधिकारी ने कहा की परीक्षा के संबंध में लापरवाही करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और संलिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।जिलाधिकारीने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा 25,30 अक्टूबर व 1 नवंबर को दो पालियों में कराई जाएगी । प्रथम पाली 10 से 12 बजे तक द्वतीय पाली 3 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी । परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । प्रत्येक दिवस की परीक्षा में प्रत्येक मीटिंग में 4556 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सुनील दत्त,एवं परीक्षा आयोजन से सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव में सड़कों की मरम्मत और छुट्टा पशुओं पर चलेगा विशेष अभियान