जिलाधिकारी ने ली, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने जनपद की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के दिये निर्देश

 जिलाधिकारी बोले सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना व सुगम यातायात संचालन, प्राथमिकता लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही

उन्नाव। आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, कानपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ज के मरम्मतीकरण, लोक निर्माण विभाग की सड़कों के मरम्मत के कार्य की प्रगति, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की जितनी भी सड़के हैं उनका अभियान चलाकर सुदृढ़ी करण का कार्य किया जाए। कहा कि यह सुनिश्चित हो कि किसी भी सड़क पर गड्ढे ना हो यह देख लिया जाए समय से ठीक करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग कानपुर लखनऊ के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी क्षतिग्रस्त मार्ग है गड्ढे हो गए हैं उसको समय रहते ठीक कर लिया जाए कहा कि जल्द ही पुनःबैठक बुलाई जाएगी कार्य में लापरवाही हुई तो जवाब देही ही तय कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने यूपीडा के अधिकारियों को गंगा एक्सप्रेसवे के टूटे हुए मार्ग को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सड़कों पर अवैध कट, अतिक्रमण एवं अन्य यातायात संबंधी बाधाओं को दूर कराया जाए तथा सड़क संकेतक, रिफ्लेक्टर और संकेत पट्टिकाएं निर्धारित मानकों के अनुसार लगवाई जाएं।

उन्होंने परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को छुट्टा पशुओं के संबंध में नाराजगी व्यक्त कर अभियान चला कर छुट्टा पशुओं को पकड़कर सम्बन्धित गौशाला में संरक्षित किये जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उन्नाव व गंगा घाट को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी छुट्टा सड़कों पर घूम रहे हैं उनको पकड़ने के लिए अभियान चलाएं कोई भी पशु छुट्टा पशु सड़क पर नहीं दिखना चाहिए ।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ सिटी मजिस्ट्रेट श्री मनोज कुमार सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *