उन्नाव, उत्तर प्रदेश: रायबरेली-उन्नाव हाईवे के किनारे लोहे के बक्से में मिले युवक सोनू के शव के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासे का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी नेहा रावत समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।

🔴 जांच में सामने आईं अहम बातें:
➡️ पत्नी समेत अन्य आरोपियों पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप।
➡️ पुलिस के अनुसार, सिलबट्टे और लोढ़े से हमला किया गया था।
➡️ CCTV फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
➡️ शव रखने वाला बक्सा, लोडर और कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया गया।
➡️ SSP जेपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

पुलिस मामले में हत्या और शव को ठिकाने लगाने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *