मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत उन्नाव पुलिस की यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग, वाहन चालकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.10.2026 को थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत कानपुर लखनऊ हाईवे स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री प्रदीप कुमार मौर्य द्वारा पुलिस बल के साथ वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए हूटर, प्रेशर हॉर्न, वाहनों पर लगी काली फिल्म तथा शराब के नशे में वाहन चलाने (ड्रंकन ड्राइविंग) की जांच की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहनों का संचालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। Post navigation उन्नाव में मिशन शक्ति 6.0: बच्चों ने नृत्य-नाटिका से बाल विवाह के खिलाफ जगाई अलख, होटलों में बाल श्रम की जांच