जनपद में दिनांक 1 नवंबर 2026 को निराला प्रेक्षा गृह में आयोजित होगा, मेगा / वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

जिलाधिकारी ने विधिक सहायता एवं सेवा शिवर के आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ वैठक कर दिए निर्देश

जिलाधिकारी बोले विधिक सेवा शिविर में कोई भी लापरवाही न हो अन्यथा होगी कठोर कार्यवाही

सरकार की लाभार्थी परक योजनाओं के स्टाल लगाकर दी जाएगी जानकारी व मौके पर किया जाएगा लाभार्थियों का पंजीकरण -जिलाधिकारी

उन्नाव। आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला विधि सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सशक्तिकरण हेतु दिनांक 1 नवंबर 2026 को निराला प्रेक्षा गृह में आयोजित किए जाने वाले मेगा / वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि विधिक सेवा शिविर को गंभीरता से लिया जाए कोई भी लापरवाही हुई तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। कहा सभी विभागीय अधिकारियों के लाभार्थी परक योजनाओं के स्टाल लगेंगे और अपने-अपने विभाग के लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी देंगे। कहा कि योजनाओं के लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा । कहा इसमें सभी विभागों की सहभागिता आवश्यक है । कहा विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैंप में मेडिकल टीम द्वारा बीपी शुगर टीवी व अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज व दवाओं का वितरण प्राथमिकता से किया जाएगा। इसी प्रकार जिला दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा ट्राई साइकिल बैसाखी व्हीलचेयर का वितरण लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। उद्योग विभाग द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट का वितरण व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इसी प्रकार समाज कल्याण पंचायती राज कृषि राजस्व व अन्य सभी लाभार्थी परक विभागों की सहभागिता के साथ बृहद रूप से विधिक शिविर आयोजित कर विधिक जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक होंगे। कहा कि विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो भव्यता के साथ यह आयोजन किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों जिनके अंतर्गत निर्बल वर्ग दिव्यांग बच्चों स्त्रियों निधन वर्ग असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति हेतु जन कल्याणकारी योजनाएँ जो प्रचलित या विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों के अंतर्गत आती हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराया जाए ।

वैठक के अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विधेस श्री संजय सिंह द्वतीय प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय शर्मा उपजिलाधिकारी सदर श्री राजेश विश्वकर्मा जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *