जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति संतोषजनक न होने पर, जताई नाराजगी सुधार को चेताया जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही के चलते मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय का स्पस्टीकरण मांग कर रोका बेतन जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मात्र बंदना योजना में सन्तोषक जनक प्रगति न होने खराब प्रगति के चलते जनपद के सात सीडीपीओ का रोका बेतन जिलाधिकारी ने वैक्सिनेटर ऐंड सुपर वाइजर की ट्रेनिग कराने के निर्देश के बावजूद ट्रेनिंग न कराने के कारण बांगर मऊ और सफीपुर एमओआईसी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर फटकार लगाकर अग्रिम आदेशों तक रोका बेतन जिलाधिकारी ने बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रम्ह नगर के सी एचओ को बर्खास्त किए जाने के दिया निर्देश जिलाधिकारी बोले स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से जन सामान्य को उपलब्ध कराना प्राथमिकता, लापरवाही करने वाले अधिकारी और डॉक्टर्स बख्से नहीं जाएंगे उन्नाव। आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की ।स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति संतोषजनक न होने पर, जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और सुधार को चेताया। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही के चलते मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय का स्पस्टीकरण मांग कर बेतन रोकने के निर्देश दिए इसी प्रकार प्रधानमंत्री मात्र बंदना योजना में सन्तोषक जनक प्रगति न होने खराब प्रगति के चलते लगातार लापरवाही किये जाने के प्रति जनपद के 07 सीडीपीओ का बेतन रोकने के निर्देश दिया है । इसी प्रकार वैक्सिनेटर ऐंड सुपर वाइजर की ट्रेनिग कराने के निर्देश के बावजूद न कराने के कारण बांगर मऊ और सफीपुर एमओआईसी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से बेतन रोकने निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी ने बाहर की दवाएं लिखने के प्रकरण को गंभीर संज्ञान लेकर दोषी अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी ने बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रम्ह नगर के सी एचओ को बर्खास्त किए जाने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने वैठक में आभा आयी डी, एफआर यू में सीजर आशा भुगतान, सरकारी चिकित्सलयों में डिलीवरी की खराब स्थिति ,जननी सुरक्षा योजना में सन्तोषक जनक प्रगति न होने पर एमओआईसी पर नाराजगी व्यक्त कर कड़ी कार्यवाही की हिदायद दी। जिलाधिकारी ने आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि आभा आईडी की प्रगति सुधारी जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी रजिस्ट्रेशन ई कवच पर ही किया जाए यह ध्यान रखा जाए ई कवच पर डाटा प्राथमिकता से फीड किया जाए। जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए लापरवाह एमओआईसी को हटाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, आशा भुगतान, जीरो पावर्टी परिवारों को संतृप्त किये जाने, आयुष्मान भारत योजना, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति को ठीक किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कम प्रगति वाले कार्यक्रमों में विशेष प्रयास कर निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार शर्मा जिला विकास अधिकारी श्री देव चतुर्वेदी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जे आर सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव में 2.5 करोड़ की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, अभियान जारी रहेगा उन्नाव में 1 नवंबर को लगेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, मौके पर होगा पंजीकरण