फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी,अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का सचिव प्राधिकरण ने चलाया अभियान जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी के निर्देश पर सचिव उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण मनोज कुमार सिंह ने चलाया धवस्ती करण का अभियान नहीं बख्से जाएंगे उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण/ प्लाटिंग करने वाले, होगी कठोर कार्यवाही -सचिव उन्नाव शुक्ला गंज विकास प्राधिकरण आज उन्नाव शुक्ला गंज विकास प्राधिकरण के सचिव/नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, द्वारा उन्नाव- शुक्लागंज विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अनाधिकृत रूप से की जा रही अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की कार्यवाही की गई। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के अंतर्गत ग्राम- कुंदूखेड़ा करोवन रेलवे क्रॉसिंग के पहले रामदास गुप्ता, वीरपाल आदि द्वारा 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के समीप जज कालोनी के सामने श्री धर्मेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव द्वारा 02 बीघा पर की गयी अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त किया गया है। कुल – 12 बीघा भूमि जिसका बाजारी मूल्य 2.5 करोड़ है जिस अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त किया गया है। सचिव प्राधिकरण ने कहा कि किसी भी स्थिति में उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण/ प्लाटिंग करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा यह अभियान रेगुलर चलता रहेगा ऐसे कार्य में संलिप्त माफियाओं चिन्हित कर प्राथमिकता के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ध्वस्तीकरण का कार्य सचिव उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण श्री मनोज कुमार सिंह जे ई कमल दीप सिंह व उन्नाव शुक्ला गंज विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा कराया गया है। Post navigation उन्नाव: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बच्ची गंभीर रूप से घायल उन्नाव: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश