उन्नाव। औरास थाना क्षेत्र के अलीपुर मिछलौला गांव में बकरियां चराने गई एक बच्ची हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) औरास लेकर पहुंचे। वहां बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बच्ची गंभीर जानकारी के अनुसार, बच्ची गांव के बाहर बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान वह हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी औरास लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। Post navigation उन्नाव: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 40 विद्यार्थियों ने किया उन्नाव के सोहरामऊ थाने का शैक्षणिक भ्रमण