उन्नाव, जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक अभियान 2023 के अंतर्गत जनपदवासियो को संचारी रोगों(डेंगू,/चिकुनगुनिया/ए.ई.एस./जे.ई/मलेरिया/फाइलेरिया/स्क्रब टाइफस/लेप्टोस्पोराइसीस)से बचाव के सम्बंध में प्रतिदिन नोडल विभाग(स्वास्थ्य विभाग) एवं अन्य सहयोगी विभागों द्वारा कार्यवाही संपादित कराई जा रही है।जिसके क्रम में आज दिनाक 04/04/2023 को नोडल विभाग सहित अन्य सहयोगी विभागों द्वारा संपादित कराई गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
*पालिका परिषद बांगरमऊ के वार्ड- नौनिहालगंज उत्तरी।
*नगर पंचायत मोहान के वार्ड-कजियाना।
*नगर पंचायत ऊगू के वार्ड-नेवादा मध्य।
*गंजमुरादाबाद में वार्ड-पडियाना।
*F-84 में वार्ड सुभाष नगर पश्चिम।
*सफीपुर के वार्ड-सराय सूबेदार पूर्वी।
*नवाबगंज के वार्ड-दुर्गागंज में साफ सफाई एवं एन्टी लार्वा छिड़काव की कार्यवाही संपादित कराई गयी।नगर पालिका उन्नाव द्वारा वाल राइटिंग के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के सम्बंध कारवाही की जा रही है।उपरोक्त वार्डो में फॉगिग का कार्य सायं 6 बजे से 8 बजे के मध्य सम्पन्न कराया जायेगा।
2*जिले के समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान के अंतर्गत आशाओं द्वारा घर घर भ्रमण,प्रचार प्रसार एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से एन्टीलार्वल कार्यवाही सम्पन्न कराई जा रही है।
3*बाल विकास पुस्टाहार विभाग द्वारा आशाओं के साथ मिलकर ब्लॉक- उन्नाव सिटी में जनमानस को साफ सफाई रखने हेतु जानकारी एवं प्रचार प्रसार की कार्यवाही सम्पादित करायी गयी।
4*कृषि विभाग द्वारा ब्लाक-औरास के ग्राम-सीसी।
*ब्लॉक-हसनगंज के ग्राम-हसनगंज। *ब्लॉक-हिलौली के ग्राम-करदहा व रजवाडा में चूहा व छछूदर से बचाव के उपाय बताते हुये नागरिकों को जागरूक किया गया।
5*पशुपालन विभाग द्वारा ब्लॉक-पुरवा के ग्राम-रमनाा खेडा। *ब्लाक- फतेहपुर 84 के ग्राम- फखरापुर।
*ब्लॉक-नवाबगंज के ग्राम-जगदीशपुर।
*ब्लॉक-हिलौली के ग्राम- दुंदपुर में सुअर पालकों के संवेदीकरण की कर्यवाही संपादित करायी गयी तथा सूअरबाडो को साफ-सुथरा रखने के निर्देश प्रदान किये गये।
6*दिव्यांगजन विभाग द्वारा ब्लॉक-असोहा में विभाग से संबंधित योजनाओं का प्रचार प्रसार कराया गया।
7*जिला पंचायत राज अधिकारी विभाग द्वारा*ब्लॉक-औरास के ग्राम- नंदौली व दिपवल।
*ब्लॉक- सिकंदरपुर करण के ग्राम- कोल्हुआगाढ़ा,खरौली,खटवा नौगांवा व बहुराजमऊ।
*ब्लॉक-सि०सरोसी के ग्राम-बंदाखेड़ा,ऐराभदियार,पूरानिपंसारी।
*ब्लॉक-नवाबगंज के ग्राम-चमरौली जंसार व गौराकठेरवा।
*ब्लाक-सफीपुर के ग्राम-अब्दुल्लापुर, ढकोली,मुरादपुर।
*ब्लॉक-फतेहपुर 84 के ग्राम- अहमदाबाद माथर व अहमदाबाद शेर नगर में नाला व नालियों की सफाई तथा छाड़ी कटान का कार्य कराया गया।
8*उद्द्यान विभाग द्वारा राजकीय उद्द्यान निराला पार्क उन्नाव,अमर शहीद राजा राव राम बख्श,बक्शर पार्क,राजकीय पौधशाला असरेंदा वि0खंड मियागंज व राजकीय पौधशाला रसूलाबाद वि0खंड मियागंज में मच्छर विकषी’ पौधे रोपित किये गये।
जिला मलेरिया अधिकारी उन्नाव द्वारा यह भी बताया गया की उपरोक्त कार्यों के साथ साथ शासन से प्राप्त आडियो और वीडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार की कार्यवाही संपादित कराई जा रही है।नगरीय क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आशाओं के माध्यम से सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *