आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश@ 2047 अभियान के सम्बंध में गूगल मीट के माध्यम से जुड़कर अधिकारियों को निर्देश दिए। अभियान के सम्बंध में बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत @2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश/2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। यह विजन 03 डक्यूमेंट थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर-कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकार, आई०टी० एवं इमर्जिंग प्रोद्यौगिकी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए तैयार किया जायेगा। बताया कि इस हेतु जनपद के लिए नामित 05 प्रबुद्धजनों द्वारा जनपद उन्नाव में दिनांक 12 एवं 13 सितम्बर 2025 (प्रस्तावित) 02 दिवसीय प्रवास कर’’समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047’’ अभियान की जन जागरूकता हेतु विभिन्न लक्षित समूहों (छात्र, शिक्षक, व्यवसाई उद्यमी, कृषक, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया, आम जनमानस इत्यादि) के साथ विगत 08 वर्षों में प्रदेश की विकास यात्रा के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए राज्य के विकास हेतु रोड मैप पर चर्चा की जायेगी तथा उनसे फीडबैक प्राप्त किया जायेगा। परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम की रूप रेखा के सम्बंध में बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग विभागों द्वारा अनेक कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना है जिसमे 12 सितम्बर 2025 को 11 बजे से 12ः30 बजे तक चण्डीगढ विश्वविद्यालय में प्रबुद्धजनों के साथ छात्र शिक्षक संवाद का आयोजन, 01 बजे से 02 बजे तक जी0जी0आई0सी0 नवाबगंज में प्रबुद्धजनों के साथ छात्र शिक्षक संवाद का आयोजन, 03ः10 बजे से 04ः10 बजे तक पर्यटन स्थल नवाबगंज पक्षी बिहार मीटिंग हाॅल में प्रबुद्धजनों का जनपद के अग्रणी कृषकों एफ0पी0ओ0 एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद, 4ः15 बजे से 5ः15 बजे तक पर्यटन स्थल नवाबगंज पक्षी बिहार मीटिंग हाॅल में प्रबुद्धजनों के साथ राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार प्राप्त महानुभावों के साथ संवाद एवं हाईटी। इसके साथ ही 13 सितम्बर 2025 को 11 बजे से 1ः30 बजे तक चर्म निर्यात परिषद बंथर उन्नाव में प्रबुद्धजनों के साथ व्यवसायी उद्यमी संवाद का आयोजन, 3ः30 बजे से 4ः30 बजे तक विकास खण्ड सभागार, नवाबगंज में प्रबुद्धजनों के साथ महिला स्वय सहायता समूह एवं श्रमिक संगठनों से संवाद किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने गूगल मीट के माध्यम से जुड़कर निर्देशित करते हुए कहा है कि इस हेतु जो सम्बन्धित नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं वह प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सकुशल कार्यक्रम आयोजित कराएं ,किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। Post navigation नगर पालिका कर्मी की खुदकुशी से हड़कंप, सुसाइड नोट में चौकाने वाले खुलासे पीसीपीएनडीटी बैठक में जिलाधिकारी की सख्ती, फर्जी चिकित्सक पर होगी कानूनी कार्रवाई