उन्नाव– महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत निकलने वाली भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश के पूजन के उपरांत किया गया।
इस अवसर पर सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता, जिलाधिकारी उन्नाव श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन कर शोभायात्रा को रवाना किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर श्री क्षितिज द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ श्री संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर श्रीमती सोनम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
शोभायात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संपूर्ण रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *