उन्नाव– महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर स्थित सिद्धनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। बताया जाता है कि सिद्धनाथ मंदिर का इतिहास करीब 200 वर्ष पुराना है, जिसके कारण यह मंदिर जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। महाशिवरात्रि के अवसर पर लखनऊ और कानपुर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहां विशेष मेला भी लगता है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते हैं। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। https://unnaosarjami.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260215-WA0025.mp4 Post navigation महाशिवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पूजन मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, गंगाघाट क्षेत्र में सनसनी