उन्नाव– जनपद के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। घटना सहजनी क्रॉसिंग के पास पोल संख्या 64/20 पर सुबह करीब 9:45 बजे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान दिनेश बाबू (पुत्र रामसागर), निवासी पीडी नगर, उन्नाव के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। Post navigation उन्नाव के सिद्धनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब