उन्नाव। दिनांक 16 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री प्रेमचंद के साथ पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा कार्यालयीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। Post navigation मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, गंगाघाट क्षेत्र में सनसनी उन्नाव: नगर निकायों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, व्यवस्थाएं सुधारने की चेतावनी