जिलाधिकारी ने नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा कर,निकायों में बेहतर व्यवस्थाओं के प्रति अधिशासी अधिकारियों को चेताया

जिलाधिकारी ने धार्मिक स्थल मंदिर मस्जिद प्रमुख चौराहे तिराहे पड़ाव स्थलों पर प्राथमिकता के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने पड़ाव स्थलों पर पानी शौचालय छाया प्रकाश की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिया बोले मानक स्टैंडर्ड हो

एमआरएफ सेंटर का संचालन बेहतर ढंग से हो व नगर निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सक्रिय रूप से कार्य करें -जिलाधिकारी

अधिशासी अधिकारी निकायों में प्रकाश पेयजल एवं जल आपूर्ति साफ सफाई नालों सफाई सहित अन्य बेहतर कार्य कराकर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाएं- जिलाधिकारी

आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों द्वारा कराए जाने वाले कार्यो के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका नगर पंचायत में एमआरएफ सेंटर के संचालन की स्थिति,सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट राज वित्त आयोग से कराए जाने वाले कार्य सीसीटीवी कैमरे टैम्पू स्टैंड / पड़ाव स्थल की स्थापना व व्यवस्था सीवरेज एवं जल निकासी सहित अन्य प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा किया । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों द्वारा राज्य वित्त आयोग और 15 वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग कर लिया जाए कोई भी धनराशि अवशेष ना रहे । जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बड़े धार्मिक स्थल मंदिर मस्जिद प्रमुख चौराहे तिराहे पड़ाव स्थलों पर प्राथमिकता के साथ सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगे होने चाहिए,कहा इनका चिन्हाकन कराकर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि पड़ाव स्थलों पर पानी शौचालय छाया प्रकाश की उत्तम व्यवस्था हो और उसका मानक स्टैंडर्ड हो कहा कि एक बोर्ड लगाया जाए जिसमे की जाने वाली वसूली की रेट लिस्ट व आवश्यक कार्य के लिए मोबाइल का उल्लेख हो। कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत पड़ाव स्थलों की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें जल्दी ही निरीक्षण कर सत्यापन किया जाएगा । कहा कि लगाए गए कर्मचारियों का आई कार्ड अवश्य रहे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उन्नाव को निर्देशित करते हुए कहा कि लोहे का काम करने वाले पत्थर का काम करने वाले व्यक्तियों के लिए जो स्थल का चयन किया गया है वहीं पर उन्हें स्थापित किया जाए पहले से नोटिस चश्पा कर दिया जाए मुनादी कराकर जानकारी देकर उन्हें बता दिया जाए चिन्हित स्थल पर ही वह अपनी दुकान लगाएं। जिलाधिकारी ने नगर निकायों के एमआरएफ सेंटर व सॉलिड वेस्ट वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा कर निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जगह पर एमआरएफ सेंटर का संचालन बेहतर ढंग से हो और नगर निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सक्रिय रूप से कार्य करें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बेहतर प्रबंध नगर निकायों में होना चाहिए, सभी अधिशासी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकाश पेयजल एवं जल आपूर्ति बेहतर हो नालों की सफाई समय से होती रहे विशेष अभियान चलाकर नालों की सफाई करा दिया जाए। सीवरेज व जल निकासी के संबंध में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो यह ध्यान दें । जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सभी अधिशासी अधिकारी ठीक ढंग से कार्य करें इसके लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करें । बैठक के अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव जी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उन्नाव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *