आज विकास भवन सभागार मे जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की जनपदीय समीक्षा बैठक कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय एवं भारत सरकार से नामित जनपद उन्नाव नोडल अधिकारी डा0गगनेश शर्मा निदेशक नेशनल सेन्टर फार आर्गेनिक एण्ड नेचुरल फार्मिंग गाजियाबाद की उपस्थित मे आयोजित की गयी, । इस अवसर पर उप कृषि निदेशक रवि चन्द्र प्रकाश ने योजना के सम्बंध में बिंदुवार जानकारी उप लब्ध कराई।बताया कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अन्तर्गत दलहन एवं तिलहन फसलो को समावेश कर बीजो का वितरण कर कृषको मे कराया जायेगा । जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पादो प्रमाणीकरण कराया जाये और प्राकृतिक खेती के उत्पादो को बढ़ावा देने के लिये क्रेता एवं विक्रेता की बैठक कराया जाये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने हाॅट मार्केटिंग के विषय पर विस्तार से चर्चा की,जिसमे ग्राम थाना मे स्थापित हाॅट मार्केटिंग के सद्पयोग हेतु ब्लिंकिट, स्वीगी आदि की तरह से नेटवर्क तैयार कर कृषि उत्पाद लोगो तक पहुंचाया जाये। Post navigation उन्नाव: नगर निकायों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, व्यवस्थाएं सुधारने की चेतावनी उन्नाव: गोवंश संरक्षण एवं भरण-पोषण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक