आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गौ वंश के संरक्षण भरण पोषण के द्रष्टिगत बैठक आयोजित की गई । जिला अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को कैटल कैचर के माध्यम से गौआश्रय स्थलों में छुट्टा पशुओं को प्राथमिकता के साथ संरक्षित किये जाने के निर्देश दिया । कहा कि अभियान चला कर संबंधित गौशाला में पशुओं को संरक्षित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी अभियान चलाकर गोचर भूमि में हरा चारा पशुओं के लिए बुआएँ। कहा सुनिश्चित किया जाए कि पशुओं को भूसे के साथ हरा चारा खली चोकर मिलाकर अवश्य दिया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि मृत गोवंशों का डिस्पोजल प्रक्रिया के तहत किया जाए टैगिंग की प्रक्रिया समय से करा दिया जाए। कोई भी गोवंश गौशाला में नया आता है तो टैगिंग की प्रक्रिया होनी चाहिए। कहा की गौशाला में नए आने वाले पशुओं का एक रजिस्टर बना लिया जाए उसमें पशुओं का अंकन अवश्य होना चाहिए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पोर्टल पर सूचना ठीक ढंग से अपलोड की जाए कोई भी रिपोर्ट गलत ना बने यह विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *