आज दिनांक 17.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद्र द्वारा थाना माखी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्पडेस्क तथा सीसीटीएनएस कक्ष का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही अभिलेखों एवं पंजिकाओं की प्रविष्टियों की जांच कर उनकी अद्यतन स्थिति का परीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, सीसीटीएनएस पर समयबद्ध एवं शुद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Post navigation उन्नाव: कोतवाली सदर में “नन्हे फरिश्ते” कक्ष का लोकार्पण, आईजी ने किया निरीक्षण