आज दिनांक 17.02.2026 को श्री किरण एस., पुलिस महानिरीक्षक महोदय, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ द्वारा श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के साथ थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव में नव निर्मित “नन्हे फरिश्ते” कक्ष का उपस्थित बच्चों से फीता कटवाकर लोकार्पण किया गया। महोदय द्वारा कक्ष में उपस्थित बच्चों को उपहार भेंट किये गये। नन्हें फरिश्ते कक्ष मे पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिला फरियादियों के बच्चों के लिये इन्डोर गेम्स, टेलीवीजन एवं बच्चों की केयर टेकिंग से संबन्धित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना कोतवाली सदर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस प्रणाली, मालखाना, शस्त्रागार तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही थाना स्तर पर संधारित अभिलेखों एवं पंजिकाओं की प्रविष्टियों की जांच कर उनकी अद्यतन स्थिति का परीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, सीसीटीएनएस पर समयबद्ध एवं शुद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण व हस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री संचित शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक, श्री अरविन्द चौरसिया क्षेत्राधिकारी हसनगंज, श्रीमती विनी सिंह क्षेत्राधिकारी नगर उपस्थित रहीं। Post navigation उन्नाव: डीएम ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप योजना की समीक्षा की उन्नाव: अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी का थाना माखी में औचक निरीक्षण