कानपुर– पुलिस ने वर्दी पहनकर खुद को दरोगा बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उन्नाव के दोस्ती नगर का रहने वाला संजय सिंह बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, संजय सिंह पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा था। सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए असली पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लाइटरनुमा पिस्टल और एक कार बरामद की गई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों पर रौब जमाने के लिए पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसने किसी को ठगी या अन्य किसी अवैध गतिविधि का शिकार तो नहीं बनाया।

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *