उन्नाव- होली और रमजान के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जय प्रकाश सिंह (एसएसपी उन्नाव) ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। संबंधित विभागों को त्योहारों से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों और धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। Post navigation कानपुर में फर्जी दरोगा गिरफ्तार