उन्नाव में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि विभाग द्वारा पहले मीटर रीडिंग में गड़बड़ी कर उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल भेज दिए जाते हैं। इसके बाद जब उपभोक्ता इन बिलों का विरोध करते हैं और शिकायत करते हैं, तो विभाग की ओर से कैंप लगाकर उसी बिल में “राहत” देने की घोषणा कर दी जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्रक्रिया उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाली है। पहले गलत या अधिक बिल भेजे जाते हैं और फिर उन्हें ठीक करने के नाम पर राहत देने की बात कही जाती है। उपभोक्ताओं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *