शहरवासियों के लिए जरूरी सूचना है कि आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग 13 अप्रैल सुबह 7 बजे से 15 अप्रैल शाम 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान क्रॉसिंग पर मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिससे आवागमन प्रभावित रहेगा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस अवधि में असुविधा से बचने के लिए हाईवे के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। वाहन चालकों को पहले से ही अपना रूट प्लान करने की सलाह दी गई है, ताकि ट्रैफिक जाम और देरी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *